फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC New Mayor: पूर्व CM उद्धव बोले- बीएमसी में हमारी पार्टी का महापौर सपना, ईश्वर की कृपा रही तो ऐसा ही होगा

Sat, 17 Jan 2026 03:47 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

BMC New Mayor: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद सबकी नजरें इस बात पर हैं कि हजारों करोड़ रुपये के सालाना बजट वाली महानगरपालिका- बीएमसी का अगला महापौर कौन बनेगा? इस सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीएमसी में हमारी पार्टी का महापौर बने, ये सपना है। अगर ईश्वर की कृपा रही तो ऐसा जरूर होगा।
विज्ञापन
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में चुनाव संपन्न कराए जा चुके हैं। नतीजों की घोषणा के बाद अब सबकी नजरें बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अगले मेयर यानी महापौर पर टिकी हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीएमसी में उनकी पार्टी- शिवसेना (यूबीटी) का महापौर बने, यह सपना है और अगर ईश्वर की कृपा हुई तो ऐसा जरूर होगा। 

विज्ञापन


उद्धव का आरोप- भाजपा मुंबई को गिरवी रखने की ताक में है
शुक्रवार को निकाय चुनाव के नतीजों की घोषणा होने के बाद उद्धव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय कहा, भाजपा मुंबई को गिरवी रखना चाहती है, उसने धोखे से चुनाव जीता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मराठी मानुष इस पाप को माफ नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- BMC Election Results: तेजस्वी से लेकर मर्जिया और सहर तक, जीत के चर्चित चेहरे; इनमें से दो महापौर पद की दावेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी हथकंडों का इस्तेमाल कर वफादारी नहीं खरीद सकते
उद्धव ने शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि भाजपा शिवसेना को जमीनी स्तर पर खत्म नहीं कर सकी है। उन्होंने बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के नतीजों की तरफ संकेत करते हुए कहा, तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद भाजपा शिवसेना के कार्यकर्ताओं की वफादारी नहीं खरीद सकती।

ये भी पढ़ें- BMC Polls: पुणे-पिंपरी चुनाव में हार के बाद अजित पवार ने बदले सुर, कहा- हार पर चर्चा होगी, भाजपा को दी बधाई

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें