देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र की कुल 29 महानगरपालिकाओं में वोट डाले जाएंगे। बीएमसी का सालाना बजट 74 हजार करोड़ रुपये से अधिक है, जो इसे देश का सबसे अमीर नगरीय निकाय बनाता है।
क्या ठाकरे ब्रांड की हो रही अग्निपरीक्षा?
इस चुनाव में सबकी नजरें खास तौर पर ठाकरे बंधुओं पर टिकी हैं। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पहली बार बीएमसी में साथ उतरकर चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह गठबंधन मराठी मतों के बंटवारे को रोकने के लिए किया गया है। अविभाजित शिवसेना ने 25 साल तक बीएमसी पर सत्ता चलाई थी, लेकिन पार्टी के दो फाड़ होने के बाद यह पहला मौका है, जब ठाकरे ब्रांड की असली ताकत की परीक्षा हो रही है।
ये भी पढ़ें- क्या भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ रही है? वैश्विक रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग