फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC: 'वोटों को बांटने के लिए NCP को गठबंधन से बाहर रखेगी भाजपा-सेना', नगर निकाय चुनाव पर बोले विजय वडेट्टीवार

Tue, 16 Dec 2025 04:38 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सत्तारूढ़ महायुति पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि धर्मनिरपेक्ष वोटों के बिखराव के लिए भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना जानबूझकर अजित पवार की एनसीपी को गठबंधन से बाहर रखना चाहती है।
विज्ञापन
विजय वडेट्टीवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना जानबूझकर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को गठबंधन से बाहर रख रही है ताकि धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) वोटों को बांटा जा सके। बता दें कि राज्य में 29 नगर निगमों के चुनाव, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मुंबई नगर निकाय बीएमसी भी शामिल है, 15 जनवरी को होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Maharashtra: पुणे में कोचिंग क्लास में चाकू से हमला, छात्र की मौत; राज्य सरकार के कई विभागों पर CAG की टिप्पणी

कांग्रेस ने किया दावा
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ेंगी, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'जब सत्ता साझा करने की बात आती है तो अजित पवार उन्हें स्वीकार्य होते हैं, लेकिन चुनावों के दौरान उनकी पार्टी को कांग्रेस के सेक्युलर वोटों को बांटने के लिए अलग से चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। यह एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति है और लोग इसके बारे में जानते हैं।'
विज्ञापन


भाजपा पर लगाया आरोप
उन्होंने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हसन मुश्रीफ जैसे नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया जाता है, लेकिन जब चुनाव आते हैं, तो उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी को गठबंधन से दूर रखने के लिए नवाब मलिक का मुद्दा उठाया जाता है। मुंबई भाजपा प्रमुख अमित सातम ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए (एनसीपी) के नेता के तौर पर मलिक का विरोध किया है, और कहा है कि मुंबई में भाजपा और शिवसेना का अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से कोई लेना-देना नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Supriya Sule: ईवीएम पर उठ रहे सवालों पर सुप्रिया सुले बोलीं- 'जिस मशीन से चार बार जीती, उस पर शक नहीं'
विज्ञापन


क्या बोले वडेट्टीवार ?
वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाकर शिवसेना को अपने करीब रखती है, जबकि वोट बंटवारे को सुनिश्चित करने के लिए अजित पवार को स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए मजबूर करती है। उन्होंने कहा, " भाजपा हिंदू-मुस्लिम किए बिना चुनाव नहीं जीत सकती, यही वजह है कि चुनावों के दौरान ऐसे विवाद सामने आते हैं।"

क्या बोले थे मुख्यमंत्री फडणवीस ? 
सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भाजपा और शिवसेना ज्यादातर जगहों पर नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगी, जबकि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में भापजा और एनसीपी के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा। 

अन्य वीडियो: 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें