प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन (एनडीए) की जीत के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया।
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा '
धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के गतिशील लोगों ने एनडीए के जनहित और अच्छे शासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया। विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और गहरा हुआ है। हमारा विकास रिकॉर्ड और विज़न लोगों के दिलों को छू गया। महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए है।''
अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की शानदार जीत पर ट्वीट कर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि देश के हर कोने की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर भरोसा रखती है। शाह ने इस ऐतिहासिक सफलता को महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का हार्दिक आभार जताया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और भाजपा-शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी।
प्रचंड जीत पर जगत प्रकाश नड्डा ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और शिवसेना की शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की विकास और जनकल्याण योजनाओं पर जनता के भरोसे का परिणाम है। नड्डा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सतम और सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने साथ ही मतदाताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने जनता के हित में अपना समर्थन दिखाया।
अन्य वीडियो:-