फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा का किया अनावरण

Sat, 23 Jan 2021 06:47 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
बाल ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नेताओं ने शनिवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की 95वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई के फोर्ट इलाके में बाल ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण भी किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ठाकरे ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए एक कार्टूनिस्ट के रूप में अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


पवार ने ट्वीट किया कि दिवंगत नेता की शब्दों पर अच्छी पकड़ ने उन्हें एक अच्छा वक्ता बनाया और उनकी राज्य की राजनीति पर अच्छी पकड़ थी। बाला साहब के बेटे एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मातोश्री (पारिवारिक आवास) में अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि ठाकरे ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह एक महान राष्ट्रवादी और हिंदुत्व के उज्ज्वल प्रतीक थे। भाजपा नेता एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी ठाकरे को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें