फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत नौ लोग विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए

Thu, 14 May 2020 04:16 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आठ अन्य लोग राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। इसी के साथ सीएम उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर छाया संवैधानिक संकट टल गया।

मालूम हो कि महाराष्ट्र की नौ विधान परिषद सीटों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार शहबाज राठौर का नामांकन रद्द हो गया था।  इसके अलावा चार उम्मीदवारों ने मंगलवार को ही अपने नाम वापस ले लिए थे। इस तरह से नौ सीटों के लिए सिर्फ नौ उम्मीदवार ही बचे थे। जिसके चलते सभी निर्विरोध चुन लिए गए।.

विज्ञापन


इस चुनाव के बाद 59 वर्षीय ठाकरे पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उन्हें 27 मई से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी था।

पहली बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे 143 करोड़ 26 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा उद्धव ठाकरे पर 15 करोड़ 50 हजार रुपये की देनदारी भी है। उनके खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं और वो दो बंगलों के मालिक हैं, लेकिन उनके पास एक भी कार नहीं है।
विज्ञापन


एनसीपी ने दो सीटों के लिए चार उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल कराए थे। एनसीपी से अतिरिक्त नामांकन भरने वाले किरण पावस्कर और शिवाजीराव गरजे दोनों ने मंगलवार को अपना नाम वापस ले लिया था। इसके साथ ही एनसीपी के शशिकांत शिंदे और अमोल मिटकरी के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया था। शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नीलम गोर्हे विधान परिषद के लिए चुनावी मैदान में थीं। कांग्रेस से राजेश राठौर उम्मीदवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें