महाराष्ट्र सरकार में बड़ा फेरबदल होने के संकेत है। कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा सौंप चुके हैं क्योंकि विभागों के आवंटन की जिम्मेदारी उनके पास ही है।
छगन भुजबल ने महाराष्ट्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता छगन भुजबल ने रविवार को कहा कि उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे को इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार में खाद्य और आपूर्ति मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि सीएम को इस्तीफा सौंपने के बाद वे पहले ही इस्तीफे की खबर सार्वजनिक कर चुके हैं।
विज्ञापन
16 नवंबर को ही दे चुके हैं इस्तीफा
शनिवार को एक रैली में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने कहा, उन्होंने 16 नवंबर को ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अजित पवार की सलाह पर उन्होंने इस्तीफा सार्वजनिक नहीं किया।
सीएम एकनाथ शिंदे को क्यों भेजा इस्तीफा
भुजबल से पूछा गया कि उन्होंने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को इस्तीफा क्यों सौंपा? इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ही कैबिनेट मंत्रियों को पदों का आवंटन करते हैं। मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में भी सीएम ही सूचित करते हैं।
विज्ञापन
इस्तीफे के 79 दिन बाद सार्वजनिक हुआ मामला
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। इसके बाद प्रदेश के राज्यपाल को सूचना भेजी जाती है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को सूचना भेजी है। भुजबल ने इस्तीफा देने के 79 दिन बाद इसे सार्वजनिक करने के कारणों पर विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया।