मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, यह पहल पंजीकरण प्रक्रिया को काफी आसान बनाएगी, समय की बचत करेगी और कागजी कार्यवाही को कम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही 'वन स्टेट, वन रजिस्ट्रेशन' योजना लागू करने जा रही है।
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन रजिस्ट्रेशन' योजना की शुरुआत की घोषणा की। जिसके तहत अब नागरिक अपने जिले के किसी भी उप-पंजीयक कार्यालय में संपत्ति का पंजीकरण करा सकेंगे। वर्तमान में लोगों को उस उप-पंजीयक कार्यालय में जाना पड़ता है जो उस क्षेत्र में स्थित होता है जहां वे संपत्ति खरीदते हैं।
विज्ञापन
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, यह पहल पंजीकरण प्रक्रिया को काफी आसान बनाएगी, समय की बचत करेगी और कागजी कार्यवाही को कम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही 'वन स्टेट, वन रजिस्ट्रेशन' योजना लागू करने जा रही है, जिसके तहत नागरिक राज्य के किसी भी जिले से किसी अन्य जिले में स्थित संपत्ति का पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "इस योजना के तहत नागपुर की संपत्ति का पंजीकरण राज्य के किसी भी जिले से किया जा सकेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भूमि अभिलेख कार्यालयों में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जो अधिकारी संपत्ति रजिस्ट्रेशन में रिश्वत लेते हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। राजनेताओं की तरह अधिकारियों को भी अपनी संपत्ति सार्वजनिक रूप से घोषित करनी चाहिए।
बावनकुले ने यह भी बताया कि राजस्व विभाग के जिन वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है, उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। पुणे जिले में पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर हाल ही में हुए तनाव पर बावनकुले ने कहा, किसानों पर लाठीचार्ज पूरी तरह अस्वीकार्य है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक बुलाकर इस मुद्दे का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फडणवीस का कार्यकाल सफल और पारदर्शी रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भाईचारे की भावना से मिलकर काम कर रहे हैं। मैंने खुद इस एकता को देखा है।