फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के सीईओ और सीएओ को किया गिरफ्तार, आग लगने से हुई थी 15 मरीजों की मौत

Sun, 25 Apr 2021 03:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा
  • मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर विरार के विजय वल्लभ कोविड केयर अस्पताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


डीसीपी क्राइम डाॅ. महेश पाटिल ने बताया कि कोर्ट ने सीईओ डाॅ. दिलीप शाह और सीएओ डाॅ. शैलेष पाठक को एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस अस्पताल में आग लगने के मामले में लापरवाही की जांच कर रही है।  

बता दें, इस 90 बेड के अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार तड़के आग लगने से 15 कोविड रोगियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। आग एसी यूनिट में लगी और आईसीयू तक फैल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें