फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग: पीएम मोदी को पलानीस्वामी की चिट्ठी, बोले- हमारा 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन जा रहा आंध्र-तेलंगाना, लगे रोक

Sun, 25 Apr 2021 03:33 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पीएम से अपील करते हुए लिखा है कि 80 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन को तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भेज दिया गया है। ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने प्रदेश को होने वाले मेडिकल ऑक्सिजन आवंटन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में दावा करते हुए कहा, 'तमिलनाडु के लिए राष्ट्रीय मेडिकल ऑक्सीजन आवंटन योजना के तहत 220 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन होना है लेकिन गलत आवंटन के आधार पर 80 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन प्रदेश के श्रीपरम्पुदूर से सीधे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भेजा जा रहा है।'

विज्ञापन


बता दें पलानीस्वामी ने पत्र में आगे लिखा, 'मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठनों के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में ऑक्सीजन की खपत पहले ही 310 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है, जो राज्य को किए गए अपर्याप्त 220 मीट्रिक टन के आवंटन से अधिक है।' प्रधानमंत्री से की अपील
सीएम पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए लिखा, 'जिन राज्यों को ऑक्सीजन का आवांटन किया गया है, उनमें हमारे मुकाबले कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कम है और उनके राज्य के अंदर  और आसपास ही प्रमुख स्टील उद्योग मौजूद हैं , जहां से वे मेडिकल ऑक्सीजन ले सकते हैं। इसलिए मेरा अनुरोध है कि श्रीपरम्पुदूर संयंत्र से 80 मीट्रिक टन का डायवर्जन तुरंत रद्द किया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें