फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: शादी समारोह में तोड़े कोविड-19 नियम, पूर्व सांसद के खिलाफ मामला दर्ज, पवार-फडणवीस भी पहुंचे थे

Tue, 23 Feb 2021 12:21 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
Pune: violation of COVID-19 measures - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व सांसद धनंजय महाडिक और दो अन्य लोगों के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। 21 फरवरी को पुणे में हुए शादी समारोह को लेकर ये मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इस समारोह में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद थे। 
 


बता दें कि महाराष्ट्र में दोबारा से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं जिसके बाद कई जिलों में सख्ती लागू की गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं नागपुर सात मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

पुणे में भी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के घर से निकलने पर रोक है। महाराष्ट्र के चार अन्य जिलों अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी पाबंदियां लगाई गई हैं। केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों को आरटी-पीसीआर जांच में तेजी लाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें