फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख बांग्लादेश की चार दिवसीय यात्रा पर, साझा हितों वाले क्षेत्रों में हुई प्रगति पर करेंगे चर्चा 

Mon, 22 Feb 2021 11:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया सोमवार को बांग्लादेश की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। वायुसेना ने बताया कि अपनी चार दिवसीय इस यात्रा के दौरान वह बांग्लादेश की वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और वहां के प्रमुख अड्डों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि बांग्लादेश में भदौरिया के समकक्ष एयर चीफ मार्शल मसीहुज्जमां सेरनियाबत इस महीने की शुरुआत में भारत आए थे। भारतीय वायु सेना ने कहा कि यात्रा के दौरान वह साझा हितों वाले क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा परस्पर सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों का पता लगाएंगे। उनकी बांग्लादेश यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब बांग्लादेश और भारतीय सशस्त्र बल 1971 की जीत के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें