फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ा, पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 06 Sep 2020 07:15 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
triple talaq - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश में तीन तलाक के खिलाफ कानून बन चुका है और इसके लिए सजा भी निर्धारित कर दी गई है। हालांकि बावजूद इसके इससे संबंधित मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सामने आया है। यहां भिवंडी में पुलिस ने पत्नी को तीन तलाक देने के सिलसिले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने कहा कि खालिद शेख के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर मुस्लिम महिला (वैवाहिक अधिकारों की सुरक्षा) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘29 अगस्त को, आरोपी ने अपनी साली के फोन पर कॉल करके पत्नी से झगड़ा किया और फिर तीन बार तलाक बोलकर उसके साथ रिश्ता समाप्त कर दिया।’

गौरतलब है कि संसद की तरफ से कानून बनाकर किसी भी व्यक्ति द्वारा एक साथ तीन बार ‘तलाक तलाक तलाक’ बोलकर पत्नी से रिश्ता खत्म करने की प्रथा को गैरकानूनी बनाया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें