फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में बढ़ाई गई स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा, अब 62 की उम्र में होंगे रिटायर

Wed, 14 Jul 2021 11:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा को 61 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। 
विज्ञापन
Rajesh Tope - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हक में बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा को 61 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

टोपे ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार ने सिविल सर्जनों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष के बाद सेवा में दो साल तक का विस्तार देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने दिन में यहां हुई अपनी बैठक के दौरान मंजूरी दी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें