फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बाला साहेब ठाकरे दुर्घटना बीमा योजना लागू, मिलेगा मुफ्त इलाज

Thu, 17 Sep 2020 12:10 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आज बताया कि सरकार ने बाला साहेब ठाकरे दुर्घटना बीमा योजना लागू कर दी है। इस योजना से पीड़ितों को तुरंत अस्पताल में इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत पीड़ित को अधिकतम 30 हजार रुपये या मुफ्त इलाज मिलेगा। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इनकी मांग अचानक इसलिए बढ़ गई है क्योंकि कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या में तेजी आई है। ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों को एंबुलेंस के तौर पर देखा जाएगा। इन्हें साफ और खुला रास्ता दिया जाएगा।   



महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले 11 लाख के पार, 474 लोगों की मौत

बता दें कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के 23,365 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 11,21,221 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस बीमारी से 474 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 30,883 हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को 17,559 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,92,832 हो गई। वहीं, अब राज्य में 2,97,125 लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई में संक्रमण के 2,378 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शहर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,75,974 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 8,280 हो गई । दिन में 50 लोगों की मौत हुई।

मुंबई शहर और उपनगरीय कस्बों को मिलाकर मुंबई संभाग में 5,603 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 4,14,377 हो गई। क्षेत्र में अब तक 14,378 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे शहर में 2,141 नए मामले सामने आए हैं और यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,34,124 हो गई जबकि 26 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,042 हो गई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें