फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ठाणे में बाइक चालक को 100 मीटर तक घसीटने वाला बस ड्राइवर गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 06:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसे 100 मीटर तक घसीटने वाले बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की देर रात हुई, जब एक स्कूल की छोटी बस ने कासरवडावली नाके के पास फूड डिलीवरी एजेंट शशिकांत बेहरा (30) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित नीचे उतरकर बस चालक से बात करने गया तो वह उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान पीडित ने बस की खिड़की को पकड़ रखा था। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कासरवडावली थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र फड ने कहा कि बस चालक मंसूर अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें