फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सांगली में उर्वरक प्लांट में विस्फोट के बाद गैस लीक होने से तीन की मौत, नौ का इलाज जारी

Fri, 22 Nov 2024 01:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कडेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संग्राम शेवाले ने कहा कि गैस लीक के कारण यूनिट के करीब 12 लोग प्रभावित हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो महिला कर्मचारी और एक सिक्यूरिटी गार्ड की मौत हो गई। बाकी के नौ लोगों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक उर्वरक प्लांट के रिएक्टर में बिस्फोट के बाद गैस लीक होने से दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में नौ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी में म्यांमार केमिकल कंपनी में घटी। पुलिस ने बताया कि उर्वरक प्लांट केमिकल धुंआ छोड़ने के दौरान विस्फोट हुआ। 
विज्ञापन


कडेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संग्राम शेवाले ने कहा, "गैस लीक के कारण यूनिट के करीब 12 लोग प्रभावित हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो महिला कर्मचारी और एक सिक्यूरिटी गार्ड की मौत हो गई। बाकी के नौ लोगों का इलाज जारी है।" सांगली के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि अमोनिया गैस होने का संदेह है। घायलों में से सात को कराड के सह्याद्रि अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से पांच आईसीयू में हैं। मृतकों की पहचान सांगली जिले के येतगांव की सुचिता उथले और सतारा जिले के मसूर की नीलम रेथरेकर के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें