फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बिना इजाजत शिवाजी की प्रतिमा लगाने पर भाजपा विधायक समेत 40 गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2019 02:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र के जालान में भाजपा विधायक ने बिना इजाजत शिवाजी की मूर्ति लगाई
  • पुलिस ने विधायक नारायण कुचे समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया
  • पुलिस ने अभी मूर्ति को नहीं हटाया है, प्रशासन की सलाह के बाद फैसला लिया जाएगा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के जालना जिले में भाजपा के एक विधायक और उनके 40 से अधिक समर्थकों को बिना इजाजत छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बदनापुर के भाजपा विधायक नारायण कुचे और उनके समर्थकों ने जिले के अंबाद कस्बे में शुक्रवार को तड़के शिवाजी की प्रतिमा लगाई और उसका अनावरण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक सी डी शिवगन और स्थानीय निरीक्षक अनिरुद्ध नंदेडकर अनाधिकृत कार्यक्रम को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा को मौके से हटाया नहीं गया है और इस बारे में निर्णय जिला प्रशासन से सलाह के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन


अंबाद पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुगर्वे चाटे ने बतायाक कि उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। विधायक को प्रशासन से प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं मिली थी।

कुचे ने अपना बचाव करते हुए कहा कि अंबाद नगर पालिका ने पहले प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया था और वह जनता की मांग पर इस अधूरे काम को पूरा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें