फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'शिवसेना गुट से और भी नेता करेंगे बगावत', महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने उद्धव ठाकरे को दी चेतावनी

Mon, 03 Oct 2022 02:57 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नागपुर

सार

महाराष्ट्र इकाई के भाजपा अध्यक्ष बावनकुले  ने कहा कि 2024 तक अन्य दलों के कई अच्छे कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस और एनसीपी को भी बड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को कहा कि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को दूसरों पर कटाक्ष करना बंद कर देना चाहिए अन्यथा उनके साथ खड़े पार्टी के कुछ सदस्य भी पार्टी छोड़ देंगे। नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, बावनकुले ने कहा कि लोग एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार में विश्वास दिखा रहे हैं जो राज्य के लोगों के लिए दिन में 18 घंटे काम कर रही है।

विज्ञापन


2024 तक, अन्य दलों के कई नेता भाजपा में होंगे शामिल
बावनकुले  ने कहा कि 2024 तक, अन्य दलों के कई अच्छे कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस और एनसीपी को भी बड़ा झटका लगेगा। अगर उद्धव ठाकरे जी दूसरों पर चुटकी लेना बंद नहीं करते हैं और महाराष्ट्र के विकास के बारे में नहीं सोचते हैं तो जो भी कुछ कार्यकर्ता उनके साथ बच गए हैं वह भी चले जाएंगे। उनके पास केवल 'हम दो हमारे दो' होंगे और उनके साथ कोई और नहीं होगा। 

बावनकुले ने फडणवीस का किया बचाव
देवेंद्र फडणवीस को छह जिलों के संरक्षक मंत्री के रूप में नियुक्त करने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बावनकुले ने कहा कि उपमुख्यमंत्री न केवल छह, बल्कि आठ जिलों का भी प्रबंधन कर सकते हैं। पटोले फडणवीस की क्षमता के बारे में नहीं जानते हैं, जिसे पूरे महाराष्ट्र ने 2014-2019 से देखा है। उनका   कोई निजी व्यवसाय, कारखाना, सोसायटी या बैंक नहीं है। वह जनता के लिए दिन में 18 घंटे काम करते हैं। और एक व्यक्ति जो लोगों के लिए 18 घंटे काम करता है, वह किसी भी चुनौती को स्वीकार कर सकता है। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र के स्कूलों में देवी सरस्वती के चित्र प्रदर्शित करने के बारे में राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की टिप्पणी को लेकर भी उन पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे समूह असली शिवसेना: एनसीपी
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को कहा कि उद्धव ठाकरे समूह असली शिवसेना है, हालांकि निर्णय चुनाव आयोग के पास लंबित है और दशहरा के दिन प्रतिद्वंद्वी गुटों द्वारा दो रैलियां आयोजित की जा रही हैं। पार्टी प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी का मानना है कि असली शिवसेना पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के विचारों को लेकर चलती है, जो उद्धव ठाकरे की शिवसेना हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें