फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भिवंडी में इमारत का एक हिस्सा गिरा, एक व्यक्ति की मौत, एक को सुरक्षित बचाया गया

Fri, 27 Jan 2023 10:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

इमारत कितनी पुरानी थी इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त इमारत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के भिवंडी में हादसा होने की खबर है। यहां इमारत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक को सुरक्षित बचाया लिया गया है। ठाणे नगर निगम ने इसकी पुष्टि की है। घटना शहर के खादीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब की है। निजामपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि इमारत के भूतल पर सात दुकानें थी। वहीं ऊपरी हिस्से में भी व्यापारिक गतिविधियां होती थी। इमारत के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। 

विज्ञापन


हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान माजी वंसारी के रूप में हुई। हादसे के समय माजी वंसारी इमारत के अंदर सो रहे थे और इमारत के मलबे में दबने से उनकी मौत हुई। मलबे की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इमारत कितनी पुरानी थी इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें