फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसुख हिरेन मामला : सचिन वाजे की एक और कार बरामद, महाराष्ट्र एटीएस को मिल सकते हैं अहम सबूत

Tue, 23 Mar 2021 12:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
maharashtra ats
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में महाराष्ट्र एटीएस और एनआईए सबूत जुटाने में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र एटीएस ने सचिन वाजे की एक और कार को जब्त कर लिया है। एटीएस ने मंगलवार को एक वोल्वो कार को जब्त किया है। ये कार दमन से जब्त की गई है। फिलहाल इसे फॉरेंसिक जांच के लिए मुंबई लाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मनसुख हिरेन की मौत के मामले में एटीएस ने यह पहली कार जब्त की है। इससे पहले एंटीलिया मामले में पांच गाड़ियों को जब्त किया गया है। जिनमें दो मर्सिडीज, एक स्कॉर्पियो, एक प्राडो और एक सरकारी इनोवा शामिल है। 

महाराष्ट्र एटीएस ने अहमदाबाद से सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस शख्स ने हत्या में इस्तेमाल हुए 11 सिम कार्ड उपलब्ध करवाए थे। इनमें से एक सिम को चार मार्च को रात आठ बजे से 8.30 बजे तक व्हाट्सऐप कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन




 
वहीं एनआईए की टीम ने यह भी खुलासा किया कि सचिन वाजे और मनसुख हिरेन के अलावा एंटीलिया मामले में 11 लोग शामिल थे। इनमें से कुछ रिटायर्ड और कुछ मौजूदा पुलिसकर्मी थे। ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी ही उनकी भी गिरफ्तार हो जाएगी। 

ऐसा बताया जा रहा है कि यह कार सचिन वाजे के पार्टनर की है। महाराष्ट्र एटीएस के जानकार अब इस गाड़ी की जांच कर रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र एटीएस ने सोमवार को एक फैक्ट्री में छापा मारा था, जहां से कई अहम सबूत उनके हाथ लगे हैं। इसके अलावा एटीएस दमन में मिली कार के मालिक और सचिन वाजे के कनेक्शन की भी जांच कर रही है। 

इसके अलावा एनआईए के हाथ सचिन वाजे के खिलाफ कई पुख्ता सबूत लगे हैं, जिनका खुलासा वो जल्द करेगी। जांच एजेंसी ने बताया कि मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में गिरफ्तार विनायक शिंदे एंटीलिया साजिश का हिस्सा है। इसके अलावा एनआईए ने सचिन वाजे के कार्यालय से एक अहम डायरी भी बरामद की है। इस डायरी को लेकर सचिन वाजे से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें