फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Funding: लश्कर का संदिग्ध आतंकी ATS की हिरासत में, भारत में रहकर करता था आंतकियों की भर्ती

Tue, 24 May 2022 01:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

आरोप है कि संदिग्ध व्यक्ति का कनेक्शन आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है। वह भारत में रहकर आतंकवादियों की संगठन में भर्ती कराता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) नेटवर्क में शामिल एक संदिग्ध आतंकी को पुणे से गिरफ्तार किया है। उस पर यहां रहकर आतंकवादियों की भर्ती में भूमिका निभाने का आरोप है। संदिग्ध आतंकी की पहचान पुणे निवासी जुनैद के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया के जरिये लश्कर के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों ने जुनैद को आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के सिलसिले में गिरफ्तार कर पुणे की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है। जुनैद बुलढाणा जिले के खामगांव शहर का निवासी है। वह करीब डेढ साल से पुणे में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था। 

एटीएस की जांच में एक टेरर फंडिंग मामले में उसका नाम सामने आने के बाद उसे पुणे के दापोडी से पकड़ा गया। एटीएस की जांच में पता चला कि उसने कई बार अपना मोबाइल फोन नंबर बदला, ताकि विभिन्न सोशल मीडिया समूहों और नेटवर्कों में उसका पता न चल सके। 
विज्ञापन


जुनैद के आतंकवाद से संबंधित चर्चाओं में शामिल होने का भी शक है। जुनैद आरोप है कि कुछ आतंकी गुर्गों से उसकी संदिग्ध भर्ती गतिविधियों के लिए 10,000 रुपये की राशि मिली थी। उस पर पाकिस्तान में कुछ चरमपंथियों के संपर्क में रहने का भी संदेह है, जिसकी आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें