फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में आज विधानसभा अध्यक्ष पर शक्ति परीक्षण, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Sun, 01 Dec 2019 04:02 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हैं। रविवार को अध्यक्ष का चुनाव होगा। शनिवार को कांग्रेस की ओर से नाना साहब पटोले ने अध्यक्ष पद का पर्चा दाखिल किया। जबकि भाजपा ने उनके मुकाबले में मुरबाड के विधायक किशन कथोरे को मैदान में उतारा। 

विज्ञापन


अध्यक्ष के चुनाव के बाद राज्यपाल का अभिभाषण पटल पर रखा जाएगा। कांग्रेस की तरफ से पहले पृथ्वीराज चव्हाण का नाम अध्यक्ष पद के लिए आ रहा था लेकिन शनिवार को विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने नाना पटोले के नाम की घोषणा की। यह फैसला कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली में किया।

Trending Videos

संसद में अब विपक्ष के साथ बैठेगी शिवसेना

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर रास्ते अलग होने के बाद अब एनडीए की संस्थापक पार्टियों में शामिल शिवसेना का गठबंधन से बाहर होना भी लगभग तय हो गया है। शिवसेना ने साफ कर दिया है कि वह रविवार को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होगी। साथ ही, सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में शिवसेना सांसद दोनों सदनों में विपक्षी खेमे में बैठेंगे।

सूत्रों ने बताया है कि शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और अनिल देसाई विपक्ष की सीटों पर बैठेंगे। वहीं, लोकसभा में भी पार्टी के 18 सदस्य विपक्षी खेमे में दिखेंगे, जो अब तक सत्ता पक्ष के लिए आवंटित सीटों पर बैठते थे। पिछले दिनों मोदी सरकार में शिवसेना के एकमात्र केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा दिया था। राउत ने शनिवार को कहा, एनडीए से अलगाव की औपचारिकता बाकी है। हम बैठक में हिस्सा न लेने का फैसला कर चुके हैं। एनडीए का नेतृत्व कर रहे लोगों ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को झूठा ठहराने का प्रयास किया, उसके विरोध में हम बैठक से दूर रहेंगे।
विज्ञापन

सोनिया-पवार की मुलाकात आज

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व में बनने वाली गठबंधन सरकार को लेकर सबकी नजर दिल्ली में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बैठक पर टिकी है। बैठक में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की सरकार के भविष्य के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। इस बीच, नागपुर में पवार ने कहा कि तीन दल मिलकर सरकार बना रहे हैं, इसलिए समय लग सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें