फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'महाराष्ट्र की जनता को यह पसंद नहीं', सीएम योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर बोले अजित पवार

Thu, 07 Nov 2024 08:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra Assembly polls: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के तमाम नेता चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य में चुनावी रैली की है। वहीं सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर भाजपा की सहयोगी और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
सीएम योगी के बयान पर अजित पवार की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में 'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा दोहराने के एक दिन बाद, भाजपा के सहयोगी और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि राज्य के लोग इस तरह की टिप्पणियों की सराहना नहीं करते हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र के लोगों ने हमेशा से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की तुलना अन्य राज्यों से न करें- अजित पवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर पत्रकारों की तरफ से सवाल पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा, महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज और महात्मा फुले का है। आप महाराष्ट्र की तुलना अन्य राज्यों से न करें, महाराष्ट्र के लोगों को यह पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की शिक्षा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की थी।

अपने बयान में राकांपा प्रमुख अजित पवार ने आगे कहा, जब अन्य राज्यों के लोग यहां आते हैं, तो वे अपने लोगों को ध्यान में रखते हुए बोलते हैं, लेकिन महाराष्ट्र ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया और यह यहां के सभी चुनावों का इतिहास रहा है।
विज्ञापन


वाशिम में चुनावी रैली में सीएम योगी का बयान
20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पूर्वी महाराष्ट्र के वाशिम में एक अभियान रैली में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा ले रहा हूं और आपसे अपील कर रहा हूं कि आप विभाजित न हों, क्योंकि जब भी हम विभाजित होते हैं, तो हम नष्ट हो जाते हैं।

महाराष्ट्र में एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें