फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर बोले अमित शाह- अमेरिकी राष्ट्रपति हों या कोई और, इसमें हस्तक्षेप न करें

Fri, 11 Oct 2019 12:49 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाना
विज्ञापन
बुलढाणा में चुनावी सभा को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही राज्य में राजनैतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। बुलढाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि हम कश्मीर मुद्दे पर किसी अन्य देश का हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति हों या कोई और, मोदी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है, इसमें हस्तक्षेप न करें।

परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर किया प्रहार

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस और एनसीपी का संस्कार है। नरेन्द्र मोदी और देवेन्द्र फडणवीस पर विरोधी भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकते, ऐसी पारदर्शी सरकारें देने का काम भाजपा ने किया है।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि भाजपा विदर्भ और महाराष्ट्र के विकास के लिए काम कर रही है। जबकि, कांग्रेस और एनसीपी अपने बेटों के विकास के लिए काम कर रही है। शरद पवार, सुप्रिया सुले, अजीत पवार और उनके बेटे, सभी मैदान में हैं। उन्होंने सवाल किया कि किसी अन्य के पास टैलेंट नहीं है क्या? ये परिवारवादी पार्टियां महाराष्ट्र का विकास नहीं कर सकती हैं।

अमित शाह ने कहा कि एक ओर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना है, दूसरी ओर एनसीपी और कांग्रेस है। एनसीपी-कांग्रेस अपने परिवार के लिए चलने वाली पार्टी हैं जबकि भाजपा देश के लिए चलने वाली पार्टी हैं। महाराष्ट्र की जनता को तय करना है कि उन्हें कैसी पार्टी की सरकार चाहिए।

अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस-एनसीपी पर साधा निशाना

अनुच्छेद 370 पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि जब इस पर बहस हो रही थी तब कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। मगर मैं आज कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहता हूं कि 370 हटने के बाद खून की नदियां क्या, खून का एक कतरा भी नहीं बहा है।

70 साल से आतंकवाद के कारण कश्मीर में 40 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। इसके बावजूद भी कांग्रेस और एनसीपी अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए 370 को हटाने का विरोध करती रही। मगर भाजपा के लिए देश की सुरक्षा, हमारी सरकारों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने 370 हटाई।

उन्होंने 370 पर कांग्रेस के सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेसी कह रहे हैं कि 370 हटाने से महाराष्ट्र वालों को क्या मतलब मैं यहां की जनता को पूछना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हो ये आप चाहते हैं या नहीं? सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश की समग्र जनता चाहती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे।

 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें