पेट्रोल पंपों पर पीएम मोदी का विज्ञापन
- फोटो : Social Media
पुणे के डिप्टी कलेक्टर सुरेखा माने ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से पीएम मोदी के चित्र वाले सभी सरकारी विज्ञापनों को हटाने के लिए एक नोटिस जारी किया है।
महाराष्ट्र में चुनाव के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य 20 सीटों पर काबिज हैं।