भाजपा ने पार्टी के खिलाफ खडे़ हुए चार बागियों को बाहर निकाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यह आदेश जारी किया। भंडारा के तुमसर से चरण वाघमारे, मुंबई के मीरा-भाईंदर से गीता जैन, मावल के पिम्परी-चिंचवाड़ से बालासाहेब ओह्वाल और अहमदपुर लातूर से दिलीप देशमुख को भाजपा से बाहर किया गया है। ये सभी भाजपा के उम्मीदवारों के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं। हालांकि कुछ और बागी मैदान में हैं।