सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए महाराष्ट्र भाजपा की कोर कमेटी क्षेत्रवार ताकत का आकलन करने में जुटी है। बीते मंगलवार रात को कमेटी की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई। हालांकि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि यह मुख्यमंत्री के साथ रुटीन बैठक थी।
उन्होंने कहा कि 2014 चुनाव में भाजपा को शहरी और ग्रामीण इलाके में फायदा हुआ था। ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां भाजपा को अधिक काम करने की जरूरत है ऐसे में आकलन जरूरी है। साथ ही टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत की स्थितियों से निपटने के लिए भी रणनीति बनाना जरूरी है।