फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा की जीत में RSS की भूमिका, प्रचंड जनमत के पीछे व्यापक संपर्क और सहयोगी संगठनों के साथ समन्वय

Sat, 23 Nov 2024 11:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में चुनावों से पहले आरएसएस ने भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान शुरू किया था। संघ ने अपने सभी संगठनों के साथ मिलकर इस योजना पर काम किया। सूत्रों के अनुसार, 'स्वयंसेवकों' की छोटी-छोटी टोलियां बनाई गईं, जिन्होंने राज्य के हर कोने में जाकर लोगों से संपर्क किया। इन टोलियों ने 5 से 10 लोगों के छोटे समूहों में बैठकें कीं और मोहल्लों में परिवारों से मिलकर अपने संदेश पहुंचाए। 
विज्ञापन
भाजपा की जीत में RSS की भूमिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधानसभा सीटों की गिनती के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा-नेतृत्व वाली महायुति ने 288 में से 230 से अधिक सीटें जीत लीं, जबकि विपक्षी कांग्रेस-शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी (एसपी) गठबंधन सिर्फ 50 सीटों पर सिमट गया।
विज्ञापन


आरएसएस ने महायुति के लिए तैयार किया जनमत
चुनावों से पहले आरएसएस ने भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान शुरू किया था। संघ ने अपने सभी संगठनों के साथ मिलकर इस योजना पर काम किया। सूत्रों के अनुसार, 'स्वयंसेवकों' की छोटी-छोटी टोलियां बनाई गईं, जिन्होंने राज्य के हर कोने में जाकर लोगों से संपर्क किया। इन टोलियों ने 5 से 10 लोगों के छोटे समूहों में बैठकें कीं और मोहल्लों में परिवारों से मिलकर अपने संदेश पहुंचाए। एक सूत्र ने बताया, 'उन्होंने अपना काम किया।' इन टोलियों ने राष्ट्रीय हित, हिंदुत्व, सुशासन, विकास, लोक कल्याण और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन भाजपा का सीधा प्रचार नहीं किया।

मतदान के बाद मोहन भागवत से मिले फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा कि लोकसभा चुनावों में झटका लगने के बाद विधानसभा चुनावों में 'अराजकतावादियों और वोट जिहादियों' से मुकाबला करने के लिए उन्होंने संघ से मदद मांगी थी। वहीं बुधवार को मतदान समाप्त होने के बाद, देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। 
विज्ञापन


नतीजों के बाद नितिन गडकरी ने जताया आभार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर भाजपा-नेतृत्व वाली महायुति की 'ऐतिहासिक जीत' पर महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार राज्य की प्रगति और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चुनावों के दौरान जागरूकता बढ़ाने वाले स्वयंसेवी संगठनों का भी आभार व्यक्त किया। 

हरियाणा चुनाव में आरएसएस की अहम भूमिका
यह माना जा रहा है कि आरएसएस की तरफ से हरियाणा में आयोजित 'ड्रॉइंग रूम मीटिंग्स' ने भी राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में संघ कार्यकर्ताओं की टोलियों ने चुनाव से पहले 1.25 लाख से अधिक छोटी समूह बैठकों का आयोजन किया। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर न केवल सत्ता बरकरार रखी बल्कि कांग्रेस की वापसी को भी रोक दिया। 

नड्डा के बयान से निराश हुए थे आरएसएस कार्यकर्ता
ऐसा कहा जाता है कि इस साल लोकसभा चुनावों में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन का एक कारण आरएसएस कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी थी। माना जाता है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान से संघ के कार्यकर्ता निराश हो गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें