फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election Result 2024: भाजपा की जीत पर पार्टी नेता उत्साहित, फडणवीस को गोद में उठाकर यूं मनाया जश्न

Sat, 23 Nov 2024 05:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Election Result 2024: निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार 133 सीट पर, शिवसेना 56 और राकांपा 41 सीट पर आगे है। एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार 10 सीट पर, कांग्रेस 16 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 20 सीट पर आगे है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 : देवेंद्र फडणवीस को गोद में उठाकर जश्न मनाते भाजपा नेता। - फोटो : PTI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर पूरे राज्य में जश्न मन रहा है। भाजपा नेता भी इस जीत से उत्साहित नजर आ रहे हैं। भाजपा कार्यालय पर एक उत्साहित नेता ने जीत के जश्न में सराबोर होकर देवेंद्र फडणवीस को कुछ अलग अंदाज में बधाई दी। बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गोद में उठा लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को भी गोद में उठाकर जश्न मनाया। इसके अलावा उन्होंने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के साथ भी जश्न मनाया।
विज्ञापन

 
कौन हैं मोहित कंबोज
भाजपा नेता मोहित कंबोज भाजपा के नेता हैं। वह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनको ग्लोबल यूथ मार्केटिंग फोरम ने भारत के 100 प्रभावशाली नेताओं में से एक माना है। वह मुंबई इंडियन बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वह केबीजे ग्रुप के संस्थापक हैं। 2014 में उन्होंने ढिंडोशी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह शिवसेना के सुनील प्रभु से हार गए थे। 

महायुति और एमवीए की बीच मुकाबला
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से मिलकर बनी महायुति का मुकाबला कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी से था। राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई थी। मतगणना के दौरान महायुति को 111 सीटों पर जीत मिल चुकी है। जबकि 121 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें