फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election Result 2024: 'एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है...', चुनावी नतीजों पर बोले फडणवीस

Sat, 23 Nov 2024 03:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra Election Result 2024: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने दिखाया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Maharashtra Election Result Live: महायुति गठबंधन एकतरफा जीत की ओर, फडणवीस को मिल रहीं बधाईयां
Maharashtra Hot Seats: पटोले, नवाब मलिक से लेकर जीशान तक, महाराष्ट्र की हॉट सीटों पर दिग्गजों की लुटिया डूबी
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड के रुझानों में JMM+ को बहुमत, शुरुआत में पिछड़ कर 'INDIA' ने की वापसी
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से तस्वीर लगभग साफ हो गई है कि राज्य में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। इस बीच, उप मुख्यमत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देवेंद्र फडणवीस जनता का आभार जताया है और मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर भी बात की है। 

विज्ञापन


'मुख्यमंत्री के चेहरे पर विवाद नहीं'
फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने दिखाया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बा तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला लेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा। इस पर कोई विवाद नहीं है। महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भाजपा शामिल हैं। 

'विपक्ष के ध्रुवीकरण के प्रयासों को जनता ने किया विफल'
पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करता है। उन्होंने महिला मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया। फडणवीस ने कहा, झूठी कहानियों को प्रचारित करने और धर्म के आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के विपक्ष के प्रयासों को जनता ने विफल कर दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाताओं, भजापा की टीम और पार्टी नेताओं के समर्थन के कारण वह विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ने में सफल रहे। 
विज्ञापन


'मोदी हैं तो मुमकिन हैं....'
भाजपा नेता ने कहा, महाराष्ट्र की जनता के सामने हम नतमस्तक और साष्टांग दंडवत हैं। मोदी जी ने 'एक हैं तो सेफ हैं' नारा दिया था। महाराष्ट्र ने इस नारे को यशस्वी बनाया। फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, एक हैं तो सेफ हैं, मोदी हैं तो मुमकिन हैं। 

ईवीएम को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
झारखंड के चुनावी नतीजों पर फडणवीस ने कहा कि सबसे पहले तो मैं संजय राउत पर प्रतिक्रिया नहीं देता। लेकिन मैं आज प्रतिक्रिया दे रहा हूं क्योंकि यह जरूरी है। मैं जानता हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत हुई है और बहुती ही वैध तरीके से जीत हुई है। वहां पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव हुए। चुनाव आयोग ने अच्छे से काम  किया। वहां की ईवीएम इतनी मजबूत थीं कि उन्हें हैक नहीं किया जा सकता था। वहां लोकतंत्र की जीत हुई है और महाराष्ट्र में हमें भारी जीत मिली है तो चुनाव आयोग पक्षपाती हो गया। यहां ईवीएम ईवीएम हैक हो गई। यहां लोकतंत्र की हत्या हो गई। देखिए, कभी-कभी व्यक्ति को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होती है। 

20 नवंबर को एक चरण में हुआ था मतदान
राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। जिसके तीन दिन के बाद आज ये नतीजे सामने आए हैं। महायुति गठबंधन भारी जीत की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें