फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में है फूट?: आप के चुनाव अभियान से आतिशी के गायब होने पर BJP ने उठाए सवाल

सार

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आज अपना कैंपेन शुरू कर दिया। पार्टी ने सबसे पहले 'रेवड़ी पर चर्चा' कार्यक्रम के जरिए अपनी योजनाओं का प्रचार लोगों तक करने का निर्णय किया है। लेकिन पार्टी के इस कार्यक्रम से वही चेहरा गायब रहा जो तकनीकी तौर पर इस समय पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा होना चाहिए। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की रेवड़ी पर चर्चा कार्यक्रम से गायब रहीं मुख्यमंत्री आतिशी। - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की बड़ी नेता आतिशी मर्लेना के पार्टी के चुनावी कैंपेन कार्यक्रम से गायब रहने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को बताना चाहिए कि दिल्ली का मुख्यमंत्री ऐसे कार्यक्रम से गायब क्यों था जो उस पार्टी का सबसे बड़ा चुनावी कार्यक्रम कहा जा रहा है। यह सवाल इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हो गया है क्योंकि आतिशी मर्लेना ने अभी भी उस मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट नहीं हुई हैं जिसे अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद छोड़ा था।   
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आज अपना कैंपेन शुरू कर दिया। पार्टी ने सबसे पहले 'रेवड़ी पर चर्चा' कार्यक्रम के जरिए अपनी योजनाओं का प्रचार लोगों तक करने का निर्णय किया है। लेकिन पार्टी के इस कार्यक्रम से वही चेहरा गायब रहा जो तकनीकी तौर पर इस समय पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को बताना चाहिए कि जब इस कार्यक्रम में उनके तमाम बड़े नेता मौजूद थे तो आतिशी मर्लेना गायब क्यों थीं। 

भाजपा क्यों दे रही हवा
दरअसल, आम आदमी पार्टी के कई नेता इस समय पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा चुके हैं। कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद जैसे नेताओं ने पार्टी छोड़ते समय अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने के आरोप तक लगाए थे। इससे यही संकेत गया था कि आम आदमी पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक ठाक नहीं है, दूसरे नेता अरविंद केजरीवाल से सहमत नहीं हैं। कैलाश गहलोत ने तो यहां तक दावा किया था कि इस समय भी पार्टी के अंदर कई बड़े नेता अरविंद केजरीवाल से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन समय आने पर वे भी पार्टी से बगावत कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज को लेकर भी उड़ी चर्चा 
21 नवंबर की देर शाम दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा चली कि केजरीवाल और आतिशी मर्लेना सरकार में वरिष्ठ मंत्री सौरभ भारद्वाज अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं और वे भी कैलाश गहलोत की तरह पार्टी छोड़ सकते हैं। जैसे ही यह बात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, आम आदमी पार्टी तुरंत सक्रिय हो गई। सौरभ भारद्वाज ने रात 12ः29 मिनट पर अपनी और अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर यह इशारा कर दिया कि वे अरविंद केजरीवाल को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। 

शुक्रवार को भी जब आम आदमी पार्टी ने रेवड़ी पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की, सौरभ भारद्वाज अरविंद केजरीवाल के ठीक पीछे खड़े दिखाई दिए। इस तरह सौरभ भारद्वाज प्रकरण शांत हो गया। लेकिन आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक आतिशी वाले मामले पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें