फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडणवीस का दावा, 15 निर्दलीय विधायक भाजपा में होंगे शामिल

Thu, 24 Oct 2019 08:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव नतीजे आने के बाद कहा कि 15 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इनमें शिवसेना और भाजपा के पूर्व बागी नेता भी शामिल हैं। बता दें कि सीएम फडणवीस नागपुर के दक्षिण पश्चिम सीट से जीत चुके हैं।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि 15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क कर भाजपा में शामिल होने की बात कही है। अन्य विधायक भी शामिल होने के लिए तैयार हैं लेकिन इन 15 विधायकों का भाजपा में शामिल होना तय है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

महाराष्ट्र में भाजपा ने 105 सीटों जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने 53 सीटों पर जीत हासिल की है। फडणवीस परली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे की हार से हैरान दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें