महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू विधानसभा सीट पर बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) पार्टी को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। जहां दहानू से बीवीए उम्मीदवार सुरेश पडवी ने पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया है। साथ ही पडवी ने इस सीट से भगवा पार्टी के उम्मीदवार विनोद मेधा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है
288 विधानसभा सीटों पर कल यानी बुधवार को होने वाले चुनाव से पहले बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी का चुनाव समीकरण बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। जहां महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू विधानसभा सीट से बीबीए उम्मीदवार सुरेश पडवी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। शामिल होने के साथ ही पडवी ने चुनाव में भगवा पार्टी के उम्मीदवार विनोद मेधा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सुरेश पडवी का बयान
बीबीए छोड़ने के बाद सुरेश पडवी ने अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ इस मामले पर चर्चा की और आज आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि मैं दहानू में भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा करता हूं।
बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मौजूदा विधायक विनोद निकोल बुधवार को होने वाले चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। हितेंद्र ठाकुर द्वारा स्थापित और नेतृत्व वाली बीवीए के निवर्तमान राज्य विधानसभा में तीन विधायक थे।