फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंटेंगे तो कटेंगे': नारे का अजित पवार ने फिर किया विरोध, बोले- ऐसी बातें यहां नहीं चलेंगी, सबने जताई नाराजगी

Fri, 15 Nov 2024 01:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों महाराष्ट्र में पीएम मोदी और सीएम योगी के नारों को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ पीएम मोदी ने कहा है कि 'एक हैं तो सेफ हैं' तो दूसरी तरफ सीएम योगी के 'बंटेंगे को कटेंगे' वाले बयान पर सियासत पुरजोर है। इस बयान को लेकर सत्ताधारी महायुति में भी विरोध देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
अजित पवार, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन महायुति में 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले नारे को लेकर दो गुट बनते दिख रहे हैं। एक वो जो इसके समर्थन में हैं, वहीं दूसरा इसके खिलाफ है। जो गुट 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले नारे के खिलाफ हैं उसमें राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार और भाजपा नेता पंकजा मुंडे जैसे नाम हैं, जबकि इसके समर्थन में राज्य के दूसरे डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस सरीखे लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे का अजित पवार ने फिर किया विरोध
डिप्टी सीएम अजित पवार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का फिर विरोध किया और कहा, मैंने इस मामले में पहले ही सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ भाजपा नेताओं ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है। 'सबका साथ, सबका विकास' का मतलब है सबके साथ, सबका विकास... अब, 'एक हैं तो सुरक्षित हैं... मैं इसे इस नजरिए से देखता हूं।
 

सभी ने 'बटेंगे तो कटेंगे' का किया विरोध- अजित पवार
अजीत पवार ने आगे कहा, 'हम सभी ने इसका विरोध किया है। किसी ने मुझे बताया कि भाजपा की पंकजा मुंडे ने भी इस नारे का विरोध किया है। एक राज्य का सीएम यहां आता है और कहता है 'बटेंगे तो कटेंगे', हमने तुरंत कहा कि ऐसे नारे यहां नहीं चलेंगे क्योंकि महाराष्ट्र अंबेडकर के सिद्धांतों पर काम करता है। मुझे नहीं पता कि देवेंद्र जी (देवेंद्र फडणवीस) का इस पर क्या जवाब है लेकिन हमें यह 'कटेंगे, बटेंगे' पसंद नहीं है।
विज्ञापन

 

'हमारा एकमात्र उद्देश्य फिर से महायुति सरकार बनाना'
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, इस कड़ी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने खुद को  'किंगमेकर' या 'काम बिगाड़ने वाला' बनेंगे, इस सवाल पर अजित पवार ने कहा, 'मुझे 'किंगमेकर' या अन्य चीजों को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है। हम अपनी शुरू की गई सरकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जा रहे हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य फिर से महायुति सरकार बनाना है।
 

नवाब मलिक को टिकट देने पर अजित पवार की सफाई
मानखुर्द शिवाजीनगर से अपने पार्टी के प्रत्याशी नवाब मलिक को टिकट दिए जाने और महायुति में इस पर असहमति जताए जाने पर अजित पवार ने कहा, क्या उनके खिलाफ आरोप साबित हुए हैं? ये सिर्फ आरोप हैं, लेकिन अदालत में साबित नहीं हुए हैं। बोफोर्स को लेकर राजीव गांधी पर भी आरोप लगे थे।
 

'राज्य सरकार गठन में किसी उद्योगपति की कोई भूमिका नहीं'
वहीं अदाणी की 2019 की बैठक में मौजूदगी के अपने दावे पर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, मैंने कहा कि वह (गौतम अदाणी) वहां मौजूद नहीं थे, हम अदाणी के गेस्ट हाउस में थे। राज्य सरकार गठन में किसी उद्योगपति की कोई भूमिका नहीं होती। कभी-कभी हम इतने व्यस्त होते हैं कि गलती से मैंने कोई बयान दे दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें