फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-एनसीपी एक एजेंडे पर लड़ेंगे चुनाव, पहली सूची कल संभावित 

Wed, 25 Sep 2019 04:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress-NCP - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी न सिर्फ एक बराबर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे बल्कि दोनों पार्टियों के चुनावी मुद्दे और एजेंडा भी एक जैसा होगा। कांग्रेस-एनसीपी ने तय किया है कि दोनों पार्टियां मिलकर घोषणापत्र तैयार कर रहे हैं जिसमें कॉमन मुद्दे और घोषणाएं शामिल की जाएंगी।

विज्ञापन


इसके पीछे दोनों पार्टियों का उद्देश्य है कि राज्य में सरकार बनने की स्थिति में दोनों दल कॉमन मिनिमन प्रोग्राम के आधार पर आगे बढ़ सकेंगी। महाराष्ट्र में घोषणापत्र को लेकर एनसीपी नेता शरद पवार और राज्य के नेताओं के बीच बातचीत हो चुकी है और घोषणापत्र कमेटी मुद्दों को अंतिम रूप दे रही हैं।

कांग्रेस और एनसीपी नेता महाराष्ट्र में ही संयुक्त घोषणा पत्र जारी करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने 26 सितंबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की पहली सूची आने की संभावना है। महाराष्ट्र के सभी 125 उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग हो चुकी है और पैनल तैयार हैं। बैठक में पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें