फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, इन चार नामों का किया एलान

Thu, 03 Oct 2019 06:40 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने गुरुवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में चार नामों का एलान किया है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। 

तीसरी सूची में शिरपुर से कांशीराम पवारा को टिकट दिया गया है। वहीं रामटेक से मल्लिकार्जुन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। 

सकोली से परिणय फुके को टिकट मिला है। और मलाड पश्चिम से रमेश सिंह ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है। 


इससे पहले भाजपा ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की थी। कुछ ही दिन पहले एनसीपी से भाजपा में शामिल हुईं नमिता मुंदडा को कैज सीट से टिकट दी गई है। इसके अलावा अन्य 13 नामों की भी घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमिता गत 30 सितंबर को एनसीपी को बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गईं थी। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने खुद उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। 

दूसरी सूची में मोहन गोकुल सूर्यवंशी (साकरी), प्रतापदादा अरुणभाई अदासाद (धम्ममगांव रेलवे), रमेश मवास्कर (मेलघाट), गोपालदास अग्रवाल (गोंड्या), अमरीश राजे अतराम (अहेरी), निलय नायक (पुसाड), नामदेव ससाने (उमरखेड़), दिलीप बोरासे (बगलान), कुमार उत्तमचंद अईलानी (उल्हासनगर), गोपीचंद पडलकर (बारामती), संजय बाला बेघड़े (मवाई), शैलेश लाहोती (लातूर सिटी), डॉक्टर अनिल कांबले (उदगीर) के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें