फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र का बजट: आगरा में शिवाजी का स्मारक बनाने का प्रावधान; चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर टीम इंडिया को बधाई

Mon, 10 Mar 2025 03:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने आज दोपहर राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 50 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।  
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने आज दोपहर राज्य का 11वां बजट पेश किया। महायुति सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। सबसे पहले राज्य विधानसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में जीत पर बधाई दी। 

विज्ञापन


'40 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य'
उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि बजट में राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत चालीस लाख करोड़ रुपये का निवेश और पचास लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र के विकास केंद्र रूप में विकसित किया जा रहा है और 2047 तक इसकी अर्थव्यवस्था 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। 

'2030 तक चालू होगा वधवन पोर्ट'
पवार ने कहा कि पालघर जिले में स्थित वधवन पोर्ट 2023 तक चालू हो जाएगा। इसके पास मुंबई का तीसरा हवाई अड्डा और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का स्टेशन प्रस्तावित है। राज्य के वित्त मंत्री ने कहा कि शिरडी हवाई अड्डे पर जल्द ही नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अगले महीने से घरेलू उड़ाने शुरू होंगी। 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है और परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


आगरा में बनाया जाएगा छत्रपति शिवाजी स्मारक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगरा में छत्रपति शिवाजी का भव्य स्मारक बनाने का एलान किया है। महाराष्ट्र के बजट में स्मारक बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दरअसल पिछले महीने सीएम फडणवीस ने कहा था कि अंतिम मुगल बादशाह औरंगजेब ने मराठा योद्धा को आगरा में बंदी बनाकर रखा था। जहां से शिवाजी महाराज अपने पुत्र के साथ औरंगजेब की कैद से बचकर निकल भागे थे। जिससे यह स्थान इतिहास में महत्वपूर्ण बन गया है। मैं खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा। दरअसल फडणवीस मीना बाजार क्षेत्र में शिवाजी का "भव्य स्मारक" बनवाना चाहते हैं।  
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें