फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सीएम पद पर खींचतान जारी, शिवसेना के बाद फडणवीस भी राज्यपाल से मिले

Mon, 28 Oct 2019 11:19 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • सोमवार को भाजपा और शिवसेना के नेताओं ने अलग-अलग जाकर राज्यपाल से मुलाकात की।
  • शिवसेना नेता दिवाकर राउते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहले राजभवन पहुंचे।
  • उसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राज्यपाल से मुलाकात की।
  • 30 अक्तूबर को अमित शाह और उद्वव ठाकरे के बीच मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच जारी मतभेद के कारण नई सरकार के गठन की तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री पद के लिए दोनों पार्टियों के बीच खींचतान शुरू हो गई है और अब मामला राजभवन पहुंच चुका है। इसी बीच सोमवार को शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री दिवाकर राउते राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मिलने राजभवन पहुंचे। शिवसेना नेता की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे। दोनों मुलाकातों की जानकारी खुद राज्यपाल भवन ने भी दी है, लेकिन कहा है कि यह दिवाली के मौके पर औपचारिक मुलाकात है।

विज्ञापन




 


शनिवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा से लिखित में आश्वासन मांगा है। उनका कहना है कि वह 50-50 फॉर्मूले और ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से आश्वासन चाहते हैं। पहले इस तरह की संभावना थी कि भाजपा अपने दम पर सरकार गठन के लिए जरूरी 145 सीटें जीत लेगी और उसे शिवसेना का साथ लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। मगर नतीजे उसकी आकांक्षाओं से उलट आए हैं।

भाजपा और शिवसेना ने बेशक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन परिणाम आने के बाद शिवसेना ने सामना के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि जैसे ही फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वैसे ही वह सरकार बनाने का दावा पेश कर देंगे। फिर बेशक शिवसेना उसका समर्थन करे या नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या अमित शाह 30 अक्तूबर को उद्धव ठाकरे से मिलेंगे?

वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्टूबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिल सकते हैं। शाह मुंबई में विधानसभा पार्टी के नेता का चुनाव करने के लिए भाजपा के नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक में हिस्सा लेंगे। अगर शाह और ठाकरे की मुलाकात होती है तो, इसके काफी राजनीतिक मायने हैं।

भाजपा विधान पार्षद गिरिश व्यास ने बताया कि भाजपा के विधायक दल की बैठक 30 अक्तूबर को मुंबई में होगी। इसमें पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और नेता (महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी) सरोज पांडे भी मौजूद रहेंगे।’

उन्होंने कहा कि बैठक के बाद, शाह उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए जा सकते हैं। जब 24 अक्तूबर को चुनाव परिणामों का एलान हुआ था तब ठाकरे ने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले, उनके, शाह और फडणवीस के बीच 50:50 का फार्मूला तय हुआ था। भाजपा को 288 सदस्यीय विधानसभा में 105 सीटें मिली हैं जबकि शिवसेना ने 56 सीटें हासिल की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें