सफर पर निकलने से पहले अपनी कार में रिफ्लेक्टिव टेप जरूर लगवा लें। सुरक्षा के लिहाज से यह टेप काफी बेहतर होती है, और अब तो आने वाले समय में गाड़ियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाना भी अनिवार्य हो जायेगा। क्योंकि रात के समय जब सामने या पीछे से आती हुई गाड़ी की हेडलाइट की रोशिनी रिफ्लेक्टिव टेप पर पड़ेगी तो यह चमकने लगेगी जिससे दूसरे वाहन को आपकी गाड़ी का अंदाजा लग जाएगा और सेफ्टी ज्यादा बढ़ जाएगी। वैसे बाजार में कई ब्रांड्स की रिफ्लेक्टिव टेप्स मौजूद हैं लेकिन आप AIPL ब्रांड की रिफ्लेक्टिव टेप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्वालिटी के लिहाज से यह एक अच्छा ब्रांड है। हमें खुद AIPL रिफ्लेक्टिव टेप्स को टेस्ट किया है। ये हाई क्वालिटी प्रोडक्ट हैं जो लम्बे समय तक टिकती है। लोकल रिफ्लेक्टिव टेप बिलकुल इस्तेमाल न करें
सफर पर निकलने से पहले अपनी कार को ठीक प्रकार से चैक कर लें, खास तौर पर, हेडलैम्प्स,फोग लैम्प्स, को चैक कर लें इसके अलावा कार में कूलेंट की मात्रा बराबर देख लें। कोशिश कीजिये एक्स्ट्रा कूलेंट साथ में रख लें। गाड़ी में इंजन ऑयल की भी जांच कर ले, अगर ऑयल की मात्रा कम है तो टॉप-अप करा लें।
टायर्स में हवा जरूर चेक कर लें अगर हवा कम हो तो डलवा लें, टायर्स में हवा का प्रेशर सही होने से गाड़ी अच्छी चलती है साथ ही माइलेज बेहतर मिलती है। इतना ही सही हवा होने की वजह से पंचर होने के चांस कम रहते हैं।
रफ्तार पर ध्यान।
कार की विंडस्क्रीन को ठीक से साफ करें इससे आपको रात में बेहतर दिखाई देगा। याद रहे विंडस्क्रीन को अन्दर और बाहर दोनों तरफ से साफ़ करें क्योकिं आमतौर पर लोग ग्लास को केवल बाहर से ही साफ़ करते चलते बनते हैं।
रात में कार चलाते समय कैबिन लाइट ऑन न करें, इससे बाहर की लाइट समझने में दिक्कत होगी, साथ ही बाहर चलते किसी को भी कार के अंदर बैठे लोगों को अंदर की स्थिति का पता न लग सके। यह सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर होता है।
रात में ड्राइव करते समय गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा न रखें ओवर स्पीड से बचें। अक्सर कुछ जगह ऐसी होती हैं जहां काफी अंधेरा होता है और खराब रास्तों का पता नहीं चल पता जिसकी वजह से हादसें हो जाते हैं। ऐसे में धीरे ड्राइव करें। अगर ओवरटेक करना जरूरी हो (रात में) सेफ्टी के लिए हॉर्न की जगह ट्रिप लाइट का प्रयोग करें। इससे ओवरटेक आसानी से हो जायेगा।
रात में हाईवे पर पर गाड़ी चलाते समय किसी सुनसान जगह पर गाड़ी न रोकें अगर बहुत जरूरी हो गाड़ी रोकना तो किसी पेट्रोल पम्प या ढ़ाबे/रेस्टोरेन्ट पर रोकें। साथ ही पार्किंग इंडिकेटर का इस्तेमाल करें।
आजकल नई कारों में मोबाइल चार्जिंग के सुविधा मिलने लगी है, लेकिन पुरानी कारों में ऐसी सुविधा अभी भी नहीं है ऐसे में लम्बे सफ़र पर निकलने से पहले अपने साथ एक पावर बैंक जरूर लेकर जायें, अक्सर यह मुसीबत में बहुत काम आता है