फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मंगलवार को महाराष्ट्र और केरल में आए दैनिक मामले देश के कुल आंकड़ों का 75 फीसदी

Wed, 17 Feb 2021 08:22 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लगातार सातवें दिन मंगलवार को एक दिन में कोरोना के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए जबकि केरल में करीब पांच हजार मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र और केरल में सामने आए मामले देश मे सामने आए कुल मामलों का 75 फीसदी है। 

विज्ञापन


देश में नए 11,574 मामले सामने आए, जिसमें से 8,600 मामले अकेले महाराष्ट्र और केरल से हैं। महाराष्ट्र में 3,663 और केरल में 4,967 मामले दर्ज किए गए। जबकि केरल में कोरोना की संक्रमण दर आठ से 14 फरवरी के बीच नौ फीसदी तक गिर गई है। हालांकि महामारी के आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

महाराष्ट्र में साप्ताहिक मामलों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ते रहेंगे तो इस हफ्ते देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। देश में अब तक संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,25,710 हो गए।
विज्ञापन

 



महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन एक बार आम लोगों के लिए शुरू हो गई है। हालांकि कोरोना के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना आवश्यक बताया गया है। इधर सेंट्रल रेलवे पर 1-14 फरवरी के बीच 2,060 यात्रियों का चालान काटा जा चुका है। ये लोग बिना मास्क के ट्रेन में सफर कर रहे थे। अब तक 1,21,600 रुपये का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
 

इधर बीएमसी ने चेंबूर की मैत्री पार्क सोसाइटी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि सोसाइटी में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाई जाए। थर्मल स्क्रीनिंग जैसे नियमों का पालन हो और किसी भी पॉजिटिव मामले में परिवार की ओर से 14 दिन का सख्त क्वारंटीन का पालन किया जाए। 

कोरोना से मरने वालों मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,813 हो गई है। दिल्ली में हाल ही में 94 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें