फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी बेटी की परवरिश करना' पुलिस अधिकारी ने लिखा सुसाइड नोट और लगा ली फांसी

Mon, 08 Feb 2021 04:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, जिले के धारणी पुलिस थाने में तैनात एपीआई अतुल तांबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, घटना की वजह का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

15 दिन से छुट्टी पर थे अतुल

जानकारी के मुताबिक, एपीआई अतुल तांबे 15 दिन से अवकाश पर चल रहे थे, लेकिन इस दौरान वह अपने सरकारी पुलिस क्वॉर्टर में ही थे। उन्होंने सरकारी मकान में ही आत्महत्या का कदम उठा लिया। 

सुसाइड नोट में लिखी यह बात

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अतुल ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी से माफी मांगी। साथ ही, लिखा कि मेरी बेटी की परवरिश करना। उसका ख्याल रखना। 

जांच में जुटी पुलिस टीम

बताया जा रहा है कि इस मामले में हरनी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम कोशिश कर रही है कि आत्महत्या की वजह का पता लग जाए। फिलहाल, इस घटना से पुलिस कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

गौरतलब है कि देश के अलग-अलग शहरों से आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉक्टर बाप-बेटे ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। पिता और पुत्र दोनों ही डॉक्टर थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें बेटे ने लिखा था कि अब सहा नहीं जाता। एक ही घर में रह रहे बाप-बेटे के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले थे। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की। उधर, अंबाला में 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपने कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। यह नाबालिग लड़की चार दिन पहले ही हॉस्टल आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें