महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में एनसीपी गुट के विधायक संग्राम जगताप के दिवाली की खरीदारी को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप की बीच अब पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी इस मामले में सक्रिय हो गए है। इसके तहत उन्होंने मामले में संज्ञान लेते हुए पार्टी के विधायक संग्राम जगताप को उनके कथित विवादित बयान के लिए कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) भेजने की बात कही है। पवार ने शनिवार को कहा कि पार्टी विधायक संग्राम जगताप को उनके बयान के लिए कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) भेजा जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार उन मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें जगताप पर लोगों से दिवाली पर केवल हिंदू दुकानदारों और व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील करने का आरोप लगाया गया था। जगताप पर यह आरोप है कि उन्होंने लोगों से दीवाली की खरीदारी सिर्फ हिंदू दुकानदारों से करने की अपील की थी।