फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार, बस भाजपा तय कर ले अपने सीएम का चेहरा

सार

Ajit Pawar: माना जा रहा है कि सोमवार 3 दिसंबर को भाजपा में महाराष्ट्र में विधायक दल के नेता का चुनाव कर लेगी। तीन दिसंबर को भाजपा के दो आब्जर्वर मुंबई जाएंगे और इसी दिन विधायक दल के नेता की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद 5 दिसंबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण होगा। 
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन जल्द हो जाएगा। एनसीपी(अजीत) के नेता अजित पवार छठवीं बार उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। अजित पवार के करीबी नेता का कहना है कि दिल्ली में महायुति के नेताओं की बैठक हुई थी। एनसीपी का स्टैंड बिल्कुल साफ है और भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय लेने के बाद राज्य में सरकार के गठन की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सोमवार 3 दिसंबर को भाजपा में महाराष्ट्र में विधायक दल के नेता का चुनाव कर लेगी। तीन दिसंबर को भाजपा के दो आब्जर्वर मुंबई जाएंगे और इसी दिन विधायक दल के नेता की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद 5 दिसंबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण होगा। 

नए मुख्यमंत्री के तौर पर शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फणडवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। महाराष्ट्र ओबीसी बाहुल्य राज्य है। जबकि देवेंद्र फणडवीस ब्राह्मण चेहरा हैं। इसलिए भाजपा के रणनीतिकार बहुत सोच समझकर महाराष्ट्र की भावी सरकार का खाका तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या एकनाथ शिंदे नाराज हैं?
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली से मुबई लौटने के बाद अपने गांव सातारा चले गए थे। जबकि जिस दिन मुख्यमंत्री सतारा गए, उस दिन महायुति के महाराष्ट्र के नेताओं की बैठक प्रस्तावित थी। इसे मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे की नाराजगी से जोड़कर देखे जाने की चर्चा है। हालांकि भाजपा के नेताओं के मुताबिक ऐसा कुछ  नहीं है। 

एकनाथ शिंदे ने खुद अपनी और पार्टी मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने खुद मीडिया में सामने आकर कहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का वह समर्थन करेंगे। हालांकि अंदरखाने से खबर है कि एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री का चेहरा और विभागों के बंटवारे को लेकर कुछ चिंताएं हैं। शिंदे विभागों के बंटवारे और उपमुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी गंभीर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें