उन्होंने भाजपा को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि यह भारत न मेरा है, न उद्धव ठाकरे का है, न मोदी, न शाह का है। भारत अगर किसी का है तो वह द्रविड़ और आदिवासियों का है। चार जगहों से लोग आए थे, लेकिन भाजपा सिर्फ मुगलों के पीछे पड़ी रहती है।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को महाराष्ट्र के भिवंडी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनसीपी नेता ओवैसी को वोट देने की मांग कर रहे थे, ताकि बीजेपी, शिवसेना को रोका जा सके। चुनाव के बाद एनसीपी ने शिवसेना से शादी कर ली। मुझे नहीं पता कि तीनों पार्टियों में से कौन दुल्हन है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि यह भारत न मेरा है, न उद्धव ठाकरे का है, न मोदी, न शाह का है। भारत अगर किसी का है तो वह द्रविड़ और आदिवासियों का है। चार जगहों से लोग आए थे, लेकिन भाजपा सिर्फ मुगलों के पीछे पड़ी रहती है। ताजमहल विवाद पर ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी को भी घेरा और कहा कि वे ताजमहल के नीचे पीएम की डिग्री की तलाश कर रहे हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने 30 जून तक तबादलों पर रोक लगाई
इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने अपने सभी विभागों को 30 जून तक अपने अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से अनिवार्य स्थानांतरण बस मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अनुमति लेकर किया जा सकता है।