फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे में हादसा: इमारत में छत का स्लैब गिरा, बुजुर्ग दंपति समेत नौ लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Sun, 08 Nov 2026 03:47 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार की सुबह एक हादसा हो गया। दरअसल एक हाउसिंग सोसायटी के मकान की छत गिर गई, जिससे निचले तल पर रहने वाले परिवार के कई लोग मलबे में फंस गए। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को 24 साल पुरानी एक रिहायशी इमारत में छत का स्लैब गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फंसे बुजुर्ग दंपति समेत सभी नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि हादसा सुबह करीब नौ बजे वर्तक नगर इलाके की चार मंजिला गणराज सोसायटी में हुआ। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने बताया कि दूसरी मंजिल के एक फ्लैट की छत का स्लैब टूटकर नीचे वाले फ्लैट में गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोग अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। तड़वी के मुताबिक, फ्लैट में फंसे सभी नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें