फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नवी मुंबई में इमारत का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत, आठ लोग अस्पताल में भर्ती

Sat, 11 Jun 2022 09:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने बताया कि नवी मुंबई में एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब भूतल पर गिरने से आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Navi Mumbai - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई में शनिवार तड़के एक आठ मंजिला आवासीय इमारत की छतें ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि सुबह 12 बजकर 50 मिनट पर नेरुल के सेक्टर 17 स्थित इमारत की छठी मंजिल से भूतल तक की छतें ढह गईं। शुरुआत में छठी मंजिल के फ्लैट की छत ढही, इसके बाद इसके नीचे की सभी मंजिलों की छतें एक के बाद एक ध्वस्त होती चली गईं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के बाद मलबे से निकाले गए वेंटेकेश नाडा की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई, जबकि सात घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक छठी मंजिल पर तोड़फोड़ का काम चल रहा था, जिससे छठी मंजिल की छत गिरकर पंचवीं मंजिल की छत से टकराई। इसके बाद भूतल तक की सभी मंजिलों की छतें गिर गईं। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई नगर निगम ने पिछले महीने इमारत का संरचनात्मक ऑडिट करने के लिए एक नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें