फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नासिक में भीषण सड़क हादसा, चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए, 17 घायल

Mon, 11 May 2020 02:18 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नासिक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे उसमें सवार कम से कम 17 लोग घायल हुए। इनमें से एक वाहन में प्रवासी श्रमिक सवार थे। दुर्घटना की वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर यह घटना हुई। प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही एक टेम्पो ने चंदवाड़ के निकट राहौद घाट पर एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। 


कार उस दौरान स्पीड ब्रेकर की वजह से धीमी थी। इस दौरान वहां से उसी दिशा में गुजर रहे दो ट्रकों ने कार और टेम्पो की टक्कर से बचने की कोशिश की और सड़क के डिवाइडर से जा टकराए। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार 17 लोगों को आंशिक चोटें आई हैं और उन्हें चंदवाड़ के एक ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि प्रत्येक वाहन में कितने लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तीन अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की वजह से कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में वाहनों को वहां से हटाया गया और एक मार्ग से यातायात बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें