फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अहमदनगर में डिवाइडर लांघकर दूसरी दिशा से आ रही बस से भिड़ी कार, हादसे में पांच लोगों की मौत

Mon, 22 Feb 2021 04:57 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया। जिले से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर देवगाड़ फाटा में रविवार देर रात एक बस और कार की टक्कर हो गई। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

सामने से आ रही निजी बस से हुई टक्कर

नेवासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात दो बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार औरंगाबाद जा रही थी। देर रात सामने से आ रही एक निजी बस से अचानक कार की टक्कर हो गई। बता दें कि  बस अहमदनगर की ओर जा रही थी।

अहमदनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार सड़क के डिवाइडर पर चढ़ने के बाद उछलकर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई।

विज्ञापन

जालना जिले के रहने वाले थे मृतक

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग जालना जिले के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नेवासा ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें