महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण चारों ओर फैल गया है। मंगलवार को पनवेल के 'परम शांति धाम' नाम के वृद्धाश्रम में 56 बुजुर्ग संक्रमित मिले। पनवेल महानगर निगम के कमिश्नर ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में हमारी टीम ने टेस्टिंग किया तो 56 लोग पॉजिटिव आ गए। दो लोगों की मौत भी हुई है। 16 लोगों को भर्ती कराया गया है।